जालंधर: कबीर नगर, जालंधर निवासी पत्रकार रमेश भगत ने आरोप लगाया है कि 14 मई 2026 की देर रात उनके घर पर कुछ गुंडा तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले में थाना पुलिस ने परचा नंबर 0148 दर्ज कर लिया।पीड़ित पत्रकार रमेश भगत के अनुसार, इस मामले में आरोपी जतिन पुत्र तरसेम लाल, तरसेम लाल, विनोद कुमार, हेमलता, दीक्षा उर्फ दिया निवासी गली नंबर 6, कबीर नगर, जालंधर, तथा करणबीर और मोहित निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।रमेश भगत का कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे वह और उनका परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की है।पत्रकार रमेश भगत ने कहा कि यदि जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वह उच्च अधिकारियों से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाएंगे। वहीं, इलाके के लोगों ने भी मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।