जालंधर :​अनोखी क्लब के तत्वावधान में हाल ही में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अनूठे आयोजन में भक्तिमय संगीत और मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
​कार्यक्रम की सफलता पर प्रकाश डालते हुए अनोखी क्लब की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती अमिता अग्रवाल ने कहा कि, “भजन और संगीत ईश्वर तक पहुँचने का सबसे सरल मार्ग है। हमारा प्रयास है कि हम अपनी संस्कृति और भजनों को एक नए और आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करें ताकि युवा पीढ़ी भी इससे गहराई से जुड़ सके।”
​क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुला फैक्टरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय सभी सदस्यों की मेहनत को दिया और भविष्य में ऐसे ही रचनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में क्लब की महत्वपूर्ण पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में क्लब की उपाध्यक्ष सोनिया विर्दी (महासचिव)  श्रीमती मंजुला सूद , मीडिया डायरेक्टर श्रीमती दीपाली बागड़िया और चेयरपर्सन श्रीमती पूनम जगोता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इन सभी ने कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन में अपना सक्रिय योगदान दिया।
​कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर क्लब के अनेक सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गीतांजलि
ज्योति त्रेहन
अंजलि सेठी
बेबी भसीन
बेबी साहनी
सीए रितु शर्मा
चेतना मोहन,
दलबीर
दीपक राणा
प्रो. हरजीत,
डॉ. सुसान
डॉ. पुष्पिंदर,
डॉ. एलिस,
सोनाली बंगा
हरदेव कौर
हरदीप सैनी
हरजिंदर भामरा
अत्तमजीत
जसकंवल
ज्योति अबरोल
कमलजीत
पूनम सेठी
ममता
मनजीत
मंजुला सूद
मीनू, हाफ
मिंटी
मिसेज कलसी
नीना
निम्मी
ओपिंदर कौर
परमिंदर
पूजा सैनी
पूनम पासी
पम्मी सभरवाल
राजिंदर कौर
रंजू मल्होत्रा
रेशम, हाफ
रितु, हाफ
रोज़ी सिद्धू
संगीता बंसल
संतोष सैनी
सीमा सोइन
शिवानी कपूर
सिम्मी मक्कड़
स्नेह अरोड़ा,
सोनिया विर्दी
सुमन कालिया
उमा महाजन
वंदना चौधरी
वीना