दिल्ली: दिल्ली में कमर्शियल गाड़ियों के ड्राइवरों के यूनियन 21 से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे हैं। वे ईंधन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए टैक्सी और ऑटो के किराए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर अपनी मांगें रखीं। चालक शक्ति यूनियन के उपाध्याय ने कहा CNG पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण, Middle-Class ड्राइवर अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए दिल्ली के अन्य संगठनों के साथ मिलकर चालक शक्ति यूनियन’ ने चक्का जाम का आह्वान किया है और लोगों से अपील की है कि वे 21, 22 और 23 मई को गाड़ियां न चलाएं।यूनियन ने आगे कहा, अगर सरकार तुरंत टैक्सी का किराया नहीं बढ़ाती है और एक या दो हफ़्ते के भीतर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है, तो इस आंदोलन को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन में बदल दिया जाएगा, जिसके लिए पूरी तरह से दिल्ली सरकार ही ज़िम्मेदार होगी। कमर्शियल गाड़ियों के ड्राइवरों ने यह भी कहा कि “टैक्सी ड्राइवरों के आर्थिक शोषण को रोकने के लिए मज़बूत नीतियां बनाई जानी चाहिए