SliderUncategorizedपंजाब

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा, रक्तदान कैम्प के दौरान 26 व्यक्तियों ने किया खूनदान

जालंधर, 19 मई : जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के नेतृत्व में होटल पार्क इन बाय रैडिसन के सहयोग से रक्तदान कैम्प लगाया गया, जिसमें 26 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से खूनदान किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डा. सुरजीत लाल ने कहा कि खूनदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के माध्यम से किसी की कीमती जान बचाई जा सकती है।

इस मौके पर जी.एम. प्रदीप कुमार दत्ता एवं प्रसुन बनर्जी जी.एम. सरोवर होटल, मैनेजर विकास कुमार, सहायक मैनेजर पार्क इन होटल गीतांजलि भी उपस्थित थे। इस शिविर को सफल बनाने में यूथ ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान विकास कपूर और उनकी पूरी टीम ने विशेष भूमिका निभाई।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के लेखाकार नेक राम, अमनदीप सिंह, रोहित कुमार, विहान और होटल का पूरा स्टाफ भी मौजूद था।

Related Articles

Back to top button