मुंबई: बीते दिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 22 शहरों में पारा 45°C से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। उत्तर प्रदेश का बांदा शहर तीसरे दिन देश में सबसे गर्म शहर रहा, क्योंकि बीते दिन यहां का अधिकतम तापमान 48.2°C रहा। इससे पहले 15 मई 2022 को रिकॉर्ड 49°C तापमान था। उत्तर प्रदेश के करीब 25 जिलों में अगले 7 दिन भयंकर लू चलने और उमस भरी गर्म रातों के चेतावनी लागू रहेगी।IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू के ऊपर एक्टिव है, लेकिन काफी कमजोर है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून के अगले 3-4 दिन में दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष भाग और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितिया बनी हुई हैं। दक्षिण-पश्चिमी मानसून के 26 मई को केरल में प्रवेश करने की संभावना भी है।
दिल्ली में इस साल का चौथा हीटवेव डे रिकॉर्ड हुआ है। बीते दिन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.1°C रहा, जबकि रिज इलाका 46.5°C के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने अगले दिन यानी 26 मई तक लू से भीषण लू चलने की संभावना जताई है। वहीं इन 6 दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। यह तापमान पिछले 2 साल में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा है।IMD के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 20 से 25 मई के बीच भीषण लू चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में 20 से 25 मई के दौरान लू चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में 20 से 25 मई के दौरान लू चलने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ इलाकों में 20 से 25 मई के दौरान लू चलने की संभावना है, जिनमें से 21 और 22 मई को भीषण लू चल सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण-पश्चिम बिहार और ओडिशा में भी 20 से 25 मई तक कुछ इलाकों में लू चलने की प्रबल संभावना है। कुछ इलाकों में गर्म रातें परेशान कर सकती हैं।