
मेहर चंद पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर तथा पंजाब के अन्य पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग 15 मई से शुरू हो गई है। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि पहले चरण की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 मई से 9 जून तक चलेगी तथा 28 मई से 10 जून तक विद्यार्थी चॉइस फिलिंग यानी अपना पसंदीदा कोर्स चुन सकेंगे। इसका रिजल्ट 15 जून को आएगा और सफल विद्यार्थी 15 जून से 22 जून तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही दूसरे चरण की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 जून से 6 जुलाई तक चलेगी तथा 26 जून से 7 जुलाई तक विद्यार्थी अपना पसंदीदा कोर्स चुन सकेंगे। इसका रिजल्ट 10 जुलाई को आएगा और सफल विद्यार्थी 13 जुलाई से 20 जुलाई तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे।
इसके अलावा तीसरे और अंतिम चरण की काउंसलिंग 27 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगी। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि कॉलेज की कई सीटों पर रजिस्ट्रेशन पहले ही हो चुकी है। इसलिए दसवीं, ग्यारहवीं या बारहवीं पास विद्यार्थी जल्द से जल्द मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में रिपोर्ट करें। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज को वर्ष 2025 में नेशनल अवार्ड प्राप्त हुआ है तथा इसके कई प्रोग्रामों को एन.बी.ए. से मान्यता (एक्रिडिटेशन) मिल चुकी है। अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज से बेहतर संस्थान विद्यार्थियों के लिए मिलना मुश्किल है, जहां न केवल विद्यार्थियों को तकनीकी विशेषज्ञ बनाया जाता है, बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने के लिए भी हर संभव प्रयास किया जाता है।