
दिल्ली: अगर आप आने वाले जून, जुलाई या अगस्त के महीने में देश के भीतर हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपकी जेब और सफर दोनों को प्रभावित कर सकती है। भारत की दो सबसे बड़ी एयरलाइंस एयर इंडिया और इंडिगो, आगामी 1 जून 2026 से अगले तीन महीनों के लिए अपनी घरेलू उड़ानों की संख्या में बड़ी कटौती करने जा रही हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां टाटा समूह की एयर इंडिया अपनी घरेलू क्षमता में 15% तक की कटौती की योजना बना रही है, वहीं मार्केट लीडर इंडिगो भी अपनी उड़ानों में 5% से 7% तक की कमी कर सकती है। आइए जानते हैं कि एयरलाइंस अचानक यह कदम क्यों उठा रही हैं और इसका यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा28 फरवरी को ईरान पर हुए हमलों के बाद से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। इस युद्ध के चलते एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे कंपनियों का परिचालन खर्च काफी बढ़ गया है।मई महीने में स्कूलों की छुट्टियां खत्म होने के बाद जून से घरेलू हवाई सफर की मांग में वैसे भी एक मौसमी गिरावट देखने को मिलती है।