दिल्ली: दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी से राजधानी में नशे के काले कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दक्षिण जिला पुलिस की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड ने दिल्ली की एक बेहद शातिर और कुख्यात महिला ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 112.32 ग्राम अवैध सिंथेटिक ड्रग्स बरमाद की है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह महिला महज 24 दिन पहले ही ड्रग्स के एक अन्य मामले में जमानत पर जेल से बाहर आई थी।सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन के दौरान मीना को गिरफ्तार किया गया। वह एक आदतन अपराधी है जिसे इसी महीने की शुरुआत में एक अन्य NDPS मामले में ज़मानत पर रिहा किया गया था। पुलिस ने बताया कि जेल से हाल ही में रिहा होने के बावजूद आरोपी महिला फिर से ड्रग पेडलिंग की गतिविधियों में शामिल हो गई थी।