
फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार और हथियार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के नजदीक छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।पुलिस जुटी जांच में, आरोपियों की तलाश तेजपुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।