पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एच.एम.वी. की पत्रकारिता की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

जालंधर: मास कयुनिकेशन और वीडियो प्रोडक्शन के पीजी मॉस कयूनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग की बी.वॉक (जर्नलिज्म एवं मीडिया) सेमेस्टर-3 की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर द्वारा आयोजित यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में अपने शानदार प्रदर्शन से कॉलेज का नाम रोशन किया। शाहिस्ता अली ने 9.05 एसजीपीए हासिल किए, हर्षिता अंगरीश और संपिता अंग्राल ने 9 एसजीपीए हासिल किए, तनवीर कौर और गनिता ने 8.85 एसजीपीए हासिल किए, दिया लालोत्रा ने 8.75 एसजीपीए हासिल किए, गीतिका ने 8.20 एसजीपीए हासिल किया और रितिका बिरदी ने 8.10 एसजीपीए हासिल किए। प्रिंसिपल डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने उन्हें बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विभाग की प्रमुख डॉ. रमा शर्मा भी उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button