
दिल्ली: कमर्शियल सिलेंडर का रेट दिल्ली में 42 रुपये बढ़ा है। ऐसे में आज से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये की जगह 3113.50 रुपये का मिलेगा। बता दें कि 28 फरवरी को मिडिल ईस्ट में युद्ध छिड़ने के बाद से अब तक देश में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1373 रुपये बढ़ चुके हैं, जिसमें पिछले महीने की सबसे बड़ी 993 रुपये की बढ़ोतरी भी शामिल है।बता दें कि कोलकाता में आज से कमर्शियल सिलेंडर का रेट 53 रुपये बढ़ने के बाद 3255.50 रुपये हो गया है। बेंगलुरु में आज से कमर्शियल सिलेंडर 3198 रुपये में बिकेगा। मुंबई में रेट 3024 रुपये से बढ़कर 3067.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर पहले 3237 रुपये था और आज से 3283 रुपये का हो गया है। वहीं लखनऊ में आज से कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3236 रुपये हो गया है। जयपुर में आज से 19 किलो वाला कमर्शियल 3155 रुपये में बिकेगा। वहीं अहमदाबाद में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3135 रुपये का हो गया है।बता दें कि तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में आज भी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा। जयपुर में 916.5 और अहमदाबाद में 920 रुपये है। बता दें कि 28 फरवरी को मिडिल ईस्ट में युद्ध छिड़ने के बाद से अब तक देश में घरेलू सिलेंडर का दाम 60 रुपये बढ़ चुका है।