दिल्ली: वैश्विक व्यापार और आर्थिक नीतियों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा फैसला लिया है। अमेरिकी प्रशासन ने कृषि और औद्योगिक उपकरणों के आयात पर लगने वाले टैरिफ में 10 प्रतिशत की भारी कटौती की घोषणा की है। इस नए बदलाव के बाद इन जरूरी चीजों पर टैरिफ की दरें मौजूदा 25% से घटकर अब 15% के स्तर पर आ जाएंगी।वाइट हाउस के बयान के मुताबिक, यह राहत अस्थायी रूप से दिसंबर 2027 तक लागू रहेगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य अमेरिकी उत्पादकों की उत्पादन लागत को कम करना, घरेलू कृषि क्षेत्र में निवेश को रफ्तार देना और देश के औद्योगिक आधार को फिर से मजबूत करना है।खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले बड़े उपकरण जैसे कंबाइन, हार्वेस्टर और अन्य कृषि मशीनों पर अब 25% की जगह सिर्फ 15% टैरिफ लगेगा। इससे अमेरिकी किसानों और कृषि उत्पादकों को बड़ी वित्तीय राहत मिलेगी।अमेरिकी व्यापार समझौतों के दायरे में आने वाले देशों से आयात किए जाने वाले बुलडोजर, फोर्कलिफ्ट और अन्य समान औद्योगिक वाहनों पर अब कम शुल्क देना होगा।घरेलू मेटल प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखा नियम जोड़ा गया है। अगर कोई विदेशी निर्माता ऐसे कैपिटल इक्विपमेंट का आयात करता है, जिसमें वजन के हिसाब से कम से कम 85% स्टील या एल्युमीनियम अमेरिकी मूल का हो, तो उन्हें केवल 10% के सबसे कम टैरिफ रेट का लाभ मिलेगा। हालांकि, इसके लिए शर्त यह है कि स्टील और एल्युमीनियम को अमेरिका के भीतर ही पिघलाया, ढाला या गलाया गया हो।