Sliderअन्य राज्य

5 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

मणिपुर: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग इलाकों में चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इसके साथ ही भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और खतरनाक विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। मणिपुर पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी साझा की है।एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को इंफाल पूर्व जिले के सावोम्बुंग खुनजाओ से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया जबकि मंगलवार को चंदेल जिले के खांगतुंग गांव के निकट चार अन्य उग्रवादियों को पकड़ा गया।

Related Articles

Back to top button