
मोहाली, 05 जून 2026:
वार्ड नंबर 41 मोहाली की पार्षद श्रीमती गुरप्रीत कौर उभ्भा एवं भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव श्री हरदेव सिंह उभ्भा ने आज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक, अभिनेता, समाजसेवी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के करीबी मित्र श्री करमजीत अनमोल जी से आत्मीय मुलाकात की।
इस दौरान वार्ड नंबर 41 के अंतर्गत आने वाले गांव संभालकी, नानू माजरा, प्रीत सिटी सेक्टर-86, वेव एस्टेट सेक्टर-85 तथा सेक्टर-88 के विकास कार्यों, स्वच्छ नहरी पानी की आपूर्ति एवं क्षेत्र से जुड़े अन्य जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान श्री करमजीत अनमोल जी ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि वार्ड नंबर 41 से जुड़े जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों को मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, ताकि इन क्षेत्रों के लंबित कार्यों का शीघ्र समाधान हो सके।
विशेष रूप से स्वच्छ नहरी पानी की आपूर्ति, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़कों, स्ट्रीट लाइटों एवं अन्य विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर गुरप्रीत कौर उभ्भा और हरदेव सिंह उभ्भा ने करमजीत अनमोल जी की सादगी, मिलनसार व्यक्तित्व तथा पंजाब के प्रति उनकी सकारात्मक सोच की सराहना की और उनकी मेहमाननवाज़ी के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों के सहयोग से वार्ड नंबर 41 के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।