Sliderराष्ट्रिय

एयर अरेबिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली: शारजाह से कोझिकोड जा रही एयर अरेबिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण शनिवार तड़के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. विमान के इंजन रिवर्स थ्रस्ट सिस्टम में आई समस्या के चलते फ्लाइट को कोच्चि की तरफ मोड़ा गया था कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर सुबह 3:19 बजे ‘लोकल स्टैंडबाय’ और फिर 3:34 बजे ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की गई थी ताकि आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह तैयार रहें इसके बाद सुबह 3:38 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में 170 यात्री, 9 शिशु और क्रू मेंबर सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस घटना से एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद विमान सुबह 7:15 बजे कोझिकोड के लिए रवाना हो गया

Related Articles

Back to top button