पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था का एक और दर्दनाक उदाहरण, दशमेश नगर में दो युवकों की मौत पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने जताया गहरा दुख**

जालंधर, 13 जून।
जालंधर पश्चिम के दशमेश नगर क्षेत्र में हुई दुखद घटना में दो युवकों की असमय मृत्यु पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है, जो चिंता का विषय है।
सुशील रिंकू ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
मृतकों में भार्गो कैंप निवासी सिमरनजीत तथा दशमेश नगर निवासी सौरव शामिल हैं। सुशील रिंकू श्ने कहा कि दोनों युवकों का इस प्रकार अचानक दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है और इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पंजाब सरकार से कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके।
उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि पुलिस द्वारा इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना एक सकारात्मक कदम है, लेकिन घटना में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को तभी न्याय मिलेगा जब इस जघन्य अपराध में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलेगी।
इस मोके पर उन्होंने परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। क्या मोके पर सुशील रिंकू के साथ दर्शन भगत,अजय बब्बल या मोहल्ला निवासी भी मौजूद हैं



