Sliderपंजाब

श्री गुरु अर्जुन देव ने अज्ञानता में डूबे मानव को ज्ञान का प्रकाश दिखाया: अमरजीत अमरी

जालंधर: शहर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिबों में आज श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य स. अमरजीत सिंह अमरी ने गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब, सेंट्रल टाऊन दीवान अस्थान में माथा टेका। स. अमरजीत अमरी ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी ऐसे महान गुरु हुए हैं, जिनके अनमोल विचार समस्त मानव जाति को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने जीवन पर्यन्त अपने अनमोल विचारों के जरिए न केवल अज्ञानता में डूबे मानव को ज्ञान का प्रकाश दिखाया बल्कि देश-धर्म की रक्षा के लिए स्वयं को बलिदान भी कर दिया था। इस दौरान सचिव परमिंदर सिंह डिंपी, सुरिंदर सैनी, स. मनविंदर सिंह, पप्पू सहगल, जतिंदर पाल सिंह खालसा, रविंदर सिंह रेहल, प्रितपाल सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button