Sliderपंजाब

मॉल में दर्दनाक हादसा, लोहे का पाइप गिरने से मजदूर की मौत,

चंडीगढ़: चंडीगढ़ रोड पर स्थित ‘वर्धमान प्योर इंफ्राटेक मॉल’ की निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा प्रबंधों में बरती गई घोर लापरवाही के कारण एक बेहद दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। साइट पर काम करने के दौरान अचानक काफी ऊंचाई से स्कैप होल्डिंग का एक भारी-भरकम लोहे का पाइप एक मजदूर के सिर पर आ गिरा। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निर्माण कार्य से जुड़ी दो नामजद फर्मों के प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि मॉल की इस साइट पर स्कैप होल्डिंग का ठेका ‘रैक्सलसो प्राइवेट लिमिटेड’ नामक फर्म के पास था। इसके अलावा साइट पर निर्माण का कार्य ‘सोनी डैकोर एंड बिल्डर्स’ नामक फर्म द्वारा करवाया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन दोनों फर्मों के प्रबंधकों ने साइट पर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को पूरी तरह से दांव पर लगा रखा था। ऊंचाई पर काम होने के बावजूद नीचे सुरक्षा नेट या कोई अन्य पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे।

Related Articles

Back to top button