दिल्ली: अमेरिका के साथ समझौता करने के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया है। अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी भी हट गई है। समझौते के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही 60 दिन तक बिना टोल टैक्स के होगी। यह मंजूरी ईरान ने दी है। ईरान की बंदरगाहों से भी अमेरिकी सेना की नाकेबंदी हट गई है। लेकिन अभी समस्या यह है कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की लंबी कतारें लगी हैं और भारी जाम है। इस समस्या का समाधान करने के लिए ईरान ने नए नियम लागू किए हैं, जिसके तहत पास अनिवार्य कर दिया गया है।पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने बिना किसी तरह की असुविधा के होर्मुज से जहाजों के गुजरने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। नियमों के अनुसार, समुद्री जहाजों को कम से कम 48 घंटे बाद ट्रांजिट पास के लिए रिक्वेस्ट देनी होगी। रिक्वेस्ट देने के बाद अथॉरिटी के संपर्क में रहना होगा। अगर चूक हुई तो जहाज के मालिक जिम्मेदार होंगे। अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रिक्वेस्ट की जा सकती है। पास के लिए दी गई रिक्वेस्ट एप्लिकेशन में सफर की पूरी डिटेल, रूट, कॉन्टैक्ट नंबर और शिप के बारे में बताना होगा। एप्लिकेशन वेरिफाई होने के बाद ही पास जारी होगा और होर्मुज से निकलने की अनुमति मिलेगी। होर्मुज के पास पहुंचने से पहले रिक्वेस्ट डालनी होगी।