
दिल्ली: दिल्ली के अशोक विहार इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार ने ड्यूटी पर जा रहे दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि हादसे के वक्त कार चला रही महिला के पास गाड़ी चलाने का कोई वैध Driving License भी नहीं था।उन्होंने बताया कि यह घटना 19 जून को रात करीब 8 बजे केसी गोयल मार्ग पर हुई। हादसे के समय अशोक विहार पुलिस स्टेशन में तैनात कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार ड्यूटी पर थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ओशिन गुप्ता नाम की महिला की कार ने कथित तौर पर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी।गाड़ी कथित तौर पर लापरवाही और तेज़ी से चलाई जा रही थी जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं घायल कॉन्स्टेबल को डीसीबी अस्पताल ले जाया गया। आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि घटना के समय ड्राइवर के पास कथित तौर पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।