दिल्ली; WhatsApp Web और WhatsApp Desktop का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक नई साइबर चेतावनी सामने आई है साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने एक ऐसे Malware का खुलासा किया है, जिसमें हमलावर WhatsApp के जरिए खतरनाक फाइलें भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं रिपोर्ट के मुताबिक यह साइबर हमला केवल एक देश तक सीमित नहीं है यह अभियान कई देशों में सक्रिय पाया गया है और बड़ी संख्या में यूजर्स को प्रभावित कर रहा है सबसे ज्यादा मामले मलेशिया में दर्ज किए गए हैं साइबर अपराधी पहले से हैक किए गए WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं इसी वजह से यूजर्स को मैसेज किसी अनजान नंबर से नहीं बल्कि अपने किसी जानने वाले व्यक्ति के अकाउंट से आता हुआ दिखाई दे सकता है, जिससे लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं हमलावर WhatsApp पर डायरेक्ट मैसेज के जरिए फर्जी अटैचमेंट भेज रहे हैं इन फाइलों के नाम ऐसे रखे जाते हैं कि वे किसी जरूरी कारोबारी दस्तावेज की तरह दिखाई दें नामों को देखकर यूजर को लगता है कि फाइल असली और जरूरी है, जबकि इसके पीछे खतरनाक मालवेयर छिपा होता है जैसे ही यूजर ऐसी फाइल को ओपन करता है, डिवाइस में मालवेयर एक्टिव होने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है इसके बाद सिस्टम में अतिरिक्त हानिकारक फाइलें डाउनलोड होकर काम करना शुरू कर सकती हैं