
दिल्ली: वेनेजुएला के याराकुय क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अर्जेंटीना के डिफेंडर लुकास ट्रेजो का हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है। वेनेजुएला के शीर्ष क्लब डेपोर्टिवो ला गुआरा ने इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेजो की पत्नी यानीना मारुनेला और उनके दो मासूम बच्चों, आरोन और एन्होआ की मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार, जिस समय यह शक्तिशाली भूकंप आया, उस वक्त अनुभवी फुटबॉलर लुकास ट्रेजो अपने क्लब मारिटिमो के साथ एक आगामी मैच की तैयारी के लिए कराकस में थे। उनका परिवार तटीय क्षेत्र प्लाया ग्रांडे में एक आवासीय इमारत में रह रहा था जो भूकंप के झटकों के कारण पूरी तरह जमींदोज हो गई।