दिल्ली: अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्य हैं और जल्द ही क्लेम सब्मिट करना या पासबुक डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स को सूचित किया है कि डेटाबेस एकीकरण और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण उसकी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी।EPFO ने इसके लिए सब्सक्राइबर्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजकर जानकारी दी है। एक सब्सक्राइबर को EPFO का ये मैसेज 30 जून को आधी रात 02.33 बजे प्राप्त हुआ। EPFO ने अपने मैसेज में कहा कि वो अपने डेटाबेस को एक साथ लाने और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को अपग्रेड कर रहे हैं। इस पूरे प्रोसेस की वजह से 26 जून से सब्सक्राइबर्स के लिए क्लेम सब्मिट करने और पासबुक डाउनलोड करने जैसी सेवाएं कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।ईपीएफओ ने बताया कि ये सभी सेवाएं 1 जुलाई से दोबारा शुरू हो जाएंगी। सरकारी एजेंसी ने अपने मैसेज में आगे कहा, ”उम्मीद है कि 1 जुलाई, 2026 से सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। EPFO इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है।” इस दौरान सब्सक्राइबर्स ई-पासबुक भी एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, 26 जून से 1 जुलाई तक नए कर्मचारियों के लिए UAN भी जनरेट नहीं हो पाएंगे।