
जालंधर, 30 जून। डिजिटल मीडिया संगठन के पदाधिकारियों ने आज पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात बेहद खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर का स्वागत करते हुए शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही डिजिटल मीडिया की भूमिका, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह ने डिजिटल मीडिया संगठन के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पुलिस और मीडिया के बीच आपसी सहयोग एवं संवाद को और मजबूत बनाने पर बल दिया।
मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने भविष्य में भी जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने तथा बेहतर समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर का आभार व्यक्त किया।