
महोबा : यूपी के महोबा में बीजेपी के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के एस्कॉर्ट वाहन को केला लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी हादसे में विधायक बाल-बाल बचे हैं, जबकि विधायक के सरकारी गनर, प्राइवेट गार्ड और ड्राइवर घायल हो गए वहीं, विधायक का सुरक्षा वाहन स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है हादसे के बाद भाग रहे ट्रक ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने मौके पर दबोच लिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया भीषण हादसा खरेला थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास हुआ केला लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने विधायक बृजभूषण राजपूत के एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी और भागने लगा इस दौरान ड्राइवर रविकांत मिश्रा की सूझबूझ से विधायक बृजभूषण राजपूत की जान की जान बची टक्कर से पहले ही ड्राइवर ने विधायक की कार को सड़क से नीचे खंदी में उतार दिया था