
दिल्ली: IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे में 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, कोंकण, गोवा, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं। मानसून के उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों गुजरात, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। आज दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत 17 राज्यों में बारिश होगी। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन होने और मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा है।दिल्ली में बीते दिन मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई। वहीं IMD ने अगले 2 दिन के लिए बारिश की चेतावनी है। आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट रहेगा। दिनभर में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम 12 जुलाई तक खराब रहेगा, रुक-रुक कार बारिश होती रहेगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।