
जालंधर: मेष (Aries): कामकाज में पुरानी योजनाओं को फिर से टटोलने का दिन है। उपाय: शाम के समय आराम करें और बड़े फैसले लेने से बचें।वृषभ (Taurus): मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उपाय: परिवार का सहयोग लें।मिथुन (Gemini): करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। उपाय: विष्णु जी की उपासना करें।कर्क (Cancer): बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।सिंह (Leo): पैतृक संपत्ति व प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं। उपाय: मंदिर में अनाज का दान करें।कन्या (Virgo): धन का आगमन होगा और अटके हुए टास्क पूरे होंगे। उपाय: पक्षियों को दाना डालें।तुला (Libra): कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। उपाय: स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।वृश्चिक (Scorpio): चिंताएं दूर होंगी और नई डील फाइनल हो सकती है। उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।धनु (Sagittarius): मेहमानों का आगमन हो सकता है और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। उपाय: लाल रंग के वस्त्र पहनें।मकर (Capricorn): दिन शुभ है, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। उपाय: चींटियों को आटा डालें।कुंभ (Aquarius): नौकरी-पेशा वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के योग हैं। उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।मीन (Pisces): धन लाभ होगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। उपाय: केसर का तिलक लगाएं।