
नई उड़ान वेल्फेयर सोसाइटी (रजि.) ने समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए अपना 127वां प्रोजेक्ट यूनिक होम, वडाला चौक के नजदीक आयोजित किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से वहां रह रहे बच्चों के लिए राशन एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं।
हेमंत थापर ने बताया कि यूनिक होम में बच्चों के बीच सेवा कार्य करने का अनुभव संस्था के सभी सदस्यों के लिए बेहद सुखद रहा। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर करती रहेगी।
यूनिक होम प्रबंधन ने राशन उपलब्ध करवाने के लिए नई उड़ान संस्था का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से बच्चों की देखभाल और उनके पालन-पोषण का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष रमन गुप्ता, राजन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, शिव अरोड़ा, संदीप अरोड़ा, संदीप बंसल, विशाल मेहता, शैलेंद्र टंडन, राजकुमार तथा अर्श अरोड़ा उपस्थित रहे।