दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर आवाजाही को लेकर हुए एमओयू के बाद हालात सामान्य हो ही रहे थे कि ईरान की ओर से तीन तेल के टैंकरों पर हुए हमलों के बाद दोनों देशों के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ चुकी है इन हमलों ने नई चिंताएं भी पैदा की हैं वहीं, दूसरी ओर कतर ने ईरान के उप राजदूत को तलब किया है सऊदी अरब ने भी इन हमलों की कड़ी निंदा की है अमेरिका ने भी इन हमलों के बाद कड़ा कदम उठाया है मिली जानकारी के बाद अमेरिका ने ईरान से जुड़ा जनरल लाइसेंस वापस ले लिया है इस आदेश के जरिये अमेरिकी वित्त विभाग ने ईरान तेल के उत्पादन, बिक्री और आपूर्ति की अनुमति दी थी अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के हालिया एक्शन के बाद यह फैसला लिया गया है अधिकारियों ने होर्मुज में हमलों को अस्वीकार्य बताया और कहा कि अब ईरान को इसके परिणाम भुगतने होंगे. होर्मुज में ताजा टेंशन के बावजूद अमेरिका-ईरान की बातचीत जारी रहेगी