
दिल्ली: शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। MCX पर सोने का भाव 565 रुपए गिरकर 1,44,735 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 377 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,26,000 रुपए पर है।Comex पर सोना 4,135.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,140.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,135.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।Comex पर चांदी के वायदा भाव 60.41 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 60.74 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.16 डॉलर की तेजी साथ 60.91 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गई और यह 350 रुपए घटकर 1,48,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। रुपए की मजबूती और स्थानीय मांग में सुस्ती का असर इस कीमती धातु पर पड़ा। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले सत्र में 1,48,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था