दिल्ली: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों Apple और ChatGPT बनाने वाली OpenAI के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। Apple ने अमेरिका की एक कोर्ट में OpenAI और अपने दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कंपनी का आरोप है कि OpenAI ने उसके ट्रेड सीक्रेट और गोपनीय हार्डवेयर से जुड़ी जानकारी हासिल कर AI हार्डवेयर बिजनेस को आगे बढ़ाने की कोशिश की। एप्पल का दावा है कि उसके पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ने के बाद गोपनीय दस्तावेजों और तकनीकी जानकारी तक अनधिकृत पहुंच बनाई और संवेदनशील फाइलें डाउनलोड या ट्रांसफर कीं। कंपनी का दावा है कि इस जानकारी का इस्तेमाल भविष्य के AI बेस्ड डिवाइस बनाने में किया जा सकता है। वहीं, OpenAI ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसे किसी दूसरी कंपनी के व्यापारिक रहस्यों में कोई रुचि नहीं है। कंपनी का कहना है कि उसका फोकस केवल ऐसी नई तकनीक विकसित करने पर है जो दुनिया भर के लोगों को फायदा पहुंचाए।विशेषज्ञों के अनुसार यह मामला केवल गोपनीय जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य के AI हार्डवेयर बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से भी जुड़ा है। रिपोर्टों के मुताबिक OpenAI ऐसे AI डिवाइस पर काम कर रही है जो पारंपरिक स्मार्टफोन और ऐप्स पर निर्भरता कम कर सकते हैं। अगर ऐसे उत्पाद सफल होते हैं तो iPhone को कड़ी चुनौती मिल सकती है