
दिल्ली: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक मे एक पब में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा हो गया जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बैंकॉक के चटुचक जिले में स्थित ‘रोंग बीयर ना लैट फ्राओ’ पब में हुआ। अधिकारियों के अनुसार, आग रात करीब 11:57 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे पब को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग बहुत तेजी से फैली और कुछ ही समय में पब के अंदर घना धुआं भर गया। कई लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन धुएं और आग की लपटों के कारण रास्ता साफ नहीं था। कुछ लोग जान बचाने के लिए पब के पिछले हिस्से में बने बाथरूम की ओर भागे। अधिकारियों के अनुसार, वहां फंसे कई लोगों की मौत हो गई क्योंकि उस हिस्से से बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता नहीं था।थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है