जालंधर। एलायंस क्लब वेस्ट जालंधर की ओर से एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कैंप के दौरान डेंटल चेकअप में 59 मरीजों के दांतों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

इसके अलावा 170 लोगों का ब्लड प्रेशर जांचा गया और उन्हें उनकी रिपोर्ट प्रदान की गई। वहीं 162 लोगों की ब्लड शुगर (डायबिटीज़) जांच की गई तथा सभी को उनकी जांच रिपोर्ट और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।

कैंप में डॉ. रिमिका गुप्ता (B.D.S., PGDHHM), डॉ. कृतिका विजन (B.D.S.), डेंटल असिस्टेंट गुंगुन, डेंटल असिस्टेंट सिमरन तथा स्टाफ नर्स दामिनी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम के अंत में एलायंस क्लब के पदाधिकारियों ने सभी डॉक्टरों एवं स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एली एन. के. महेंद्रू (गवर्नर) उपस्थित रहे। उनके साथ चीफ एडवाइज़र जी. डी. कुंद्रा, स्पेशल सचिव कुलविंदर फुल, डीसीटी एली राकेश चावला तथा डीपीआरओ एली अशोक बजाज भी जिला स्तर से कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में क्लब के प्रेसिडेंट एली सोम दत्त टांगड़ी, सचिव ओम प्रकाश लूथरा, खजांची एली कीमती लाल, पीआरओ एली दर्शन पिशोरिया सहित एली विमल विज, एली सुशील विज, एली विजय फिराक, एली रमेश वोहरा, योगेश मल्होत्रा, साहिल अरोड़ा, नितिन कौड़ा, संजीव कपूर, सतीश कोहली, अशोक कुमार तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।