
पठानकोट: ED की टीम ने आज सुबह पठानकोट जिले के सरहदी इलाके नरोट जैमल सिंह में स्थित कुछ क्रेशर यूनिट्स और तारागढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर रेड की। सूत्रों के मुताबिक ED अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। छापा के दौरान संबंधित जगहों से दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच की गई। अधिकारियों ने मामले के संबंध में किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं की और न ही रेड के कारणों को सांझा किया है। रेड की खबर फैलते ही इलाके में चर्चाओं का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।