
दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले को लेकर इस हफ्ते का दूसरे दिन भी बवाल जारी रहा जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और देश की जनता विरोध प्रदर्शन कर रही थी, तो दूसरी ओर पीएम आवास के पास कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धरने पर बैठे थे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेता कल जंतर- मंतर पर स्टूडेंट्स पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विरोध जता रहे थे उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की. कुछ घंटों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंता गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. कांग्रेस ने अपना धरना खत्म करने के लिए सरकार के सामने 5 शर्तें रखीं हालांकि कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर जाकर कॉकरोच जनता पार्टी के साथ प्रदर्शन नहीं किया 20 जुलाई को भी वो ‘चलो संसद’ मुहिम में शामिल नहीं हुए आज के प्रदर्शन के लिए कांग्रेस के पीएम आवास को चुना कांग्रेस के समर्थन में कई पार्टियों के नेता उतरे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल कई नेता कांग्रेस का साथ देने के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पुलिस ने राहुल गांधी और बाकी कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ अखिलेश यादव को भी हिरासत में लिया. पुलिस सभी नेताओं को बस में भरकर अपने साथ मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई