दिल्ली: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई में होने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है उन्‍हें महगाई भत्ते में 2 से 3 फीसदी बढ़ोतरी की उम्‍मीद है इस बीच सरकार ने CPSE कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. यानी उनकी सैलरी में इजाफा होने वाला है बढ़ती महंगाई को देखते हुए ये फैसला लिया गया है, ताकि कर्मियों के मासिक बजट पर महंगाई का कम असर पड़े दरअसल, केंद्र सरकार के अधीन लोक उद्यम विभाग ने इंडस्ट्रियल इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस यानी औद्योगिक महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है और IDA की नई दरें जारी कर दी है CPSE यानी केंद्र सरकार के स्‍वामित्‍व वाली कंपनियों के अधिकारियों और गैर-यूनियन पर्यवेक्षकों को इस DA बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा केंद्रीय लोक उद्यम विभाग के नोटिफिकेशन के मुताबिक 1987, 1997, 2007 और 2017 वेतनमान के अंतर्गत आने वाले CPSE कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है AICPI यानी अखिल भारतीय भारतीय उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक के आधार पर ये बढ़ोतर की गई है