जम्मू: जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में जिस तरह मूसलाधार बारिश हो रही है। उसी के चलते बादल फटने की घटनाएं कई जगहों से सामने आ रही हैं। इसी दौरान आज किश्तवाड़ में भी बादल फटने की घटना सामने आई है। इस दौरान नेशनल हाईवे पर कई जगहों से रास्ते बंद हो गए हैं।जानकारी के अनुसार जिला किश्तवाड़ के छतरू में बादल फटने की घटना सामने आई है। बादल फटने के बाद इलाके में तबाही का मंजर देखने को मिला। NH-244 बहने से यातायात ठप हो गया है। यात्रियों से अपील की जा रही है कि नेशनल हाईवे पर सफर करने से पहले जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक विभाग से संपर्क करें या उनकी आधिकारिक वैबसाइट पर ताजा अपडेट पढ़ लें। इस बादल फटने की घटना से कई जगहों पर संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार और जिला किश्तवाड़ के प्रशासन की तरफ से बचाव कार्य शुरू कर दिया है।