हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एम.ए. पंजाबी की छात्राओं ने मई 2026 में आयोजित विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। पूजा ने 7.95 सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान तथा गुरलीन कौर ने 7.86 सीजीपीए प्राप्त कर पाँचवाँ स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने छात्राओं को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दीं तथा स्नातकोत्तर पंजाबी विभाग की प्रमुख श्रीमती कुलजीत कौर सहित समस्त अध्यापक वर्ग के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. मनदीप कौर, डॉ. संदीप कौर, डॉ. पवनदीप कौर, श्रीमती सुखविंदर कौर तथा मिस निशा भी उपस्थित थीं। पूर्व विभागाध्यक्षा डॉ. नवरूप ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय की यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, लगन और पंजाबी विभाग के समर्पित मार्गदर्शन का प्रमाण है।