Sliderअन्य राज्य

मुंबई की इमारत में लगी भीषण आग, बच्चे और महिला की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के विले पार्ले इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक 12 मंजिला रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैटों में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में ढाई साल के एक मासूम बच्चे और 23 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो दमकलकर्मियो समेत छह अन्य लोग घायल हो गए।अधिकारियों ने बताया कि आग बिजली की वायरिंग और इंस्टॉलेशन, एक एसी यूनिट और दोनों घरों में करीब 4,000 वर्ग फुट के इलाके में मौजूद अन्य घरेलू सामान तक फैल गई। 8 लोग, जिनमें दो दमकलकर्मी भी शामिल थे घायल हो गए और उन्हें दो अस्पतालों में ले जाया गया। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ढाई साल के बच्चे जिसकी पहचान अबीर के तौर पर हुई है और 23 साल की महिला अंकिता को नानावटी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया

Related Articles

Back to top button