Sliderपंजाब

दिल्ली हाईकोर्ट समेत 6 जगहों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली: दिल्ली में 15 अगस्त से पहले हाईकोर्ट और एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद से ही दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर हड़कंप मच गया है। धमकी मिलने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। हाईकोर्ट को धमकी ई- मेल के जरिए मिली है। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही Standard Security Protocol लागू कर दिया गया।धमकी की जानकारी सामने आने के बाद से दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान स्थित फ्लैटेड बिल्डिंग, साकेत स्थित डीएम कार्यालय, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का टर्मिनल-3, दिल्ली कैंट स्थित एसडीएम कार्यालय में सर्चिंग अभियान शुरु कर दिया गया है। जांच के दौरान अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button