Sliderराष्ट्रिय

ट्रंप ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला फिलहाल टाला

दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले लगभग 20 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये) के सामान पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने के अपने फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया है। प्रतिबंध लागू होने से महज दो घंटे पहले दोनों देशों के बीच हुए एक समझौते के बाद यह निर्णय लिया गया। ट्रंप की सोशल मीडिया मंच पर की गई इस घोषणा से आगे की बातचीत के लिए समय मिल गया है। इस कदम से फिलहाल दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों में और कड़वाहट आने से बच गई है। ट्रंप ने शुल्क लगाने की समयसीमा से दो घंटे से भी कम समय पहले अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया, मैंने कनाडा पर लगने वाले 50 प्रतिशत शुल्क को रोक दिया है। ये कल सुबह से तीन दिनों की अवधि के लिए लागू होने वाले थे। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कनाडा और अमेरिका के बीच एक समझौता हो गया है। ट्रंप द्वारा लगाए जाने वाले ये आयात शुल्क कनाडा से हर साल अमेरिका भेजे जाने वाले कुल सामान के करीब पांच प्रतिशत हिस्से पर लागू होते

Related Articles

Back to top button