
ब्लड बैंक में आयोजित 212वें मासिक समारोह के दौरान 100 जरूरतमंद महिलाओं को बांटा मुफ्त राशन

फगवाड़ा 19 अगस्त (शिव कौड़ा) ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में 212वां मासिक राशन वितरण समारोह ब्लड बैंक के संरक्षक के.के. सरदाना के मार्गदर्शन और प्रधान मलकीयत सिंह रगबोत्रा की निगरानी में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवक के.एल. जैन (चंदन), प्रधान एस.एस. जैन सभा शामिल हुए। गणमान्यों ने 100 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरण की शुरुआत करवाई और ब्लड बैंक द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की भरपूर सराहना की। मलकीयत सिंह रगबोत्रा ने बताया कि यह मासिक राशन वितरण सेवा पिछले 18 वर्षों से लगातार जारी है। जिस में समाज सेवक राजिंदर सिंह कोछड़ (खंड वाले), रमेश गाबा, रमेश दुग्गल, मनीष बत्तरा, तारा चंद चुम्बर, विश्वामित्र शर्मा, अवतार सिंह कोछड़, राजीव कुमार (मार्बल रिजोर्ट), एन.आर.आई. सतपाल वर्मा, रमन नेहरा और एडवोकेट अंकित ढींगरा का अमूल्य सहयोग प्राप्त होता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अन्नदान का यह प्रोजेक्ट आगे भी प्रभु इच्छा तक जारी रखा जाएगा।
फोटो:-
—————————————



