Sliderअन्य राज्य

कुर्ला में रिहायशी इमारत पर गिरी पोकलेन क्रेन, मची अफरा-तफरी

मुंबई : कुर्ला इलाके से हादसों की दो अलग-अलग खबरें सामने आई हैं। कुर्ला के कुरैशी नगर में देर रात एक रिहायशी इमारत पर अचानक क्रेन गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं, कुर्ला के ही चिराग नगर इलाके में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। बता दें कि कुर्ला के कुरैशी नगर में एक रिहायशी इमारत पर बड़ी क्रेन गिर गई जिससे कई लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब एक पोकलेन मशीन का इस्तेमाल करके क्रेन को लगाया जा रहा था ताकि बाद में सफाई का काम किया जा सके। यह हादसा तब हुआ जब ऑपरेशन के लिए पोकलेन मशीन से क्रेन लगाई जा रही थी। इस घटना में छह घायल लोगों को सायन अस्पताल और कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

Related Articles

Back to top button