Sliderपंजाब

बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर आज पंजाब बंद, हाईवे ब्लॉक


चित्र परिचय: गुरु नानक मिशन चौक जालंधर

जालंधर: बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया है। जिसे लेकर सुबह सात बजे से ही इसका प्रभाव देखने को मिल गया है। बंद आज सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक प्रस्तावित है। इसका असर बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निजी स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक परिवहन पर पड़ता दिख रहा है।इस स्थिति में घर से निकलने से पहले लोग अपने क्षेत्र की स्थिति और यातायात व्यवस्था की जानकारी जरूर ले लें। बंद के दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक आपात सेवाओं को छूट दी गई है। हालांकि बसों और सार्वजनिक परिवहन की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। सड़क पर प्रदर्शन या धरना होने की स्थिति में यातायात को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर भी कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य ने धरना लगाकर ट्रैफिक को बंद कर दिया है।

Related Articles

Back to top button