
एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ मल्टीमीडिया 6th समैस्टर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किए श्रेष्ठ स्थान

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ मल्टीमीडिया के 6th समैस्टर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान हासिल किए। रेवांशी गांधी ने 9.60 एसजीपीए के साथ द्वितीय, महक गुप्ता एवं अंबरीन कौर ने ने 9.40एसजीपीए के साथ तृतीय तथा किरण एवं अनन्या आनंद ने 9.20 एसजीपीए के साथ चतुर्थ स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वो इसी तरह भविष्य में भी सख्त मेहनत करके अपने सपनों को साकार करें। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें मल्टीमीडिया विभाग के प्राध्यापक श्री अंकित गोयल एवं श्री दिपतेश नासकर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह भविष्य में भी विद्यार्थियों को दिशा निर्देश देते रहे।



