
Sliderअन्य राज्य
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मचा हड़कंप

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार राजौरी में संदिग्ध देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इस दौरान एक वी.डी.सी. सदस्य द्वारा गोली चलाने की भी बात सामने आई है।जानकारी के अनुसार राजौरी जिले के कोटेधारा इलाके में एक विलेज डिफेंस कमेटी सदस्य ने अपने घर के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके तुरंत बाद वी.डी.सी. सदस्य ने एक्शन लेते हुए कथित तौर पर दो राउंड फायर किए। वहीं घटना की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि उक्त घटना कोटेधारा के गलोटा मोहल्ले में शिव मंदिर के पास हुई।



