Sliderपंजाब

चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट

जालंधर: चीनी के आयात की अनुमति दिए जाने और जमाखोरी एवं सट्टेबाजी पर सरकार के अंकुश लगाने के बाद इसके मिल भाव 18 प्रतिशत घटकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए हैं। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने यह जानकारी दी। हालांकि, मिल भाव में आई गिरावट का असर थोक और खुदरा बाजारों में दिखना अभी बाकी है।उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, 24 अगस्त को देश में चीनी का औसत थोक भाव 58.29 रुपये और खुदरा भाव 63.05 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। मिलों के स्तर पर चीनी के भाव पिछले सप्ताह रिकॉर्ड 67 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे। चोपड़ा ने कहा कि मिलों द्वारा भाव बढ़ाए जाने के कारण यह तेजी आई थी। उन्होंने मीडिया से कहा मिलों द्वारा बढ़ाए गए चीनी के मिल भाव अब कम होने लगे हैं। ये घटकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं और आने वाले दिनों में इनमें और गिरावट आएगी। चोपड़ा ने कहा कि कीमतों में यह उछाल बुनियादी कारणों का नतीजा नहीं था, क्योंकि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार है। विपणन वर्ष 2025-26 में चीनी का उत्पादन 306 लाख टन रहने का अनुमान है, जो 343 लाख टन के पिछले अनुमान से कम है।

Related Articles

Back to top button