

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर, प्रताप बाग में चल रहे छः दिवसीय श्री श्री राधा माधव जी के झूला महोत्सव के पंचम दिवस मंदिर प्रांगण में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्री राधा माधव जी के झूला दर्शन किए और संकीर्तन में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।
कार्यक्रम का शुभारंभ केवल कृष्ण, अमित चड्ढा, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, मनोज कौशल, सुरेश कुमार, गौर, जगन्नाथ शर्मा, अम्बरीष, गोवर्धन शाश्वत गुप्ता एवं विधान अरोड़ा द्वारा मंगलाचरण तथा गुरु एवं वैष्णव वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात “राधे-राधे गोविंद जय-जय” एवं “राधा रानी की जय, महारानी की जय-जय” जैसे मधुर संकीर्तन से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिरस में सराबोर हो गया। संकीर्तन के मध्य श्री राधा माधव जी को सुंदर झूले में विधिवत विराजमान किया गया। झूले का श्रृंगार इस प्रकार का था कि मानो गोकुल में राधा माधव जी झूला झूल रहे हो।
इस अवसर पर केवल कृष्ण जी ने कहा कि हरिनाम का निरन्तर कीर्तन कैसे किया जा सकता है? इसके लिए आपको तिनके से भी अधिक विनम्र, वृक्ष से भी अधिक सहनशील—होना चाहिए और दूसरों से सम्मान की अपेक्षा किए बिना सभी को सम्मान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे मन में रहता है कि दूसरे हमारा सम्मान करें और जब वे सम्मान न दें, तो हम असन्तुष्ट हो जाएँगे, हमारा मन असन्तुलित हो जाएगा और भजन रुक जाएगा। इसलिए इन चार गुणों का अभ्यास करना चाहिए। तब अपराध होने की सम्भावना नहीं रहेगी।
नित्य सायंकालीन कार्यक्रम में लवलीन लक्की, प्रेम चोपड़ा, दिनेश शर्मा, ललित अग्रवाल एवं अरुण गुप्ता ने मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं के लिए छबील की सेवा की।
इस पावन अवसर पर नरिंदर गुप्ता, रेवती रमण गुप्ता, टी एल गुप्ता मुनीष गुप्ता, कपिल शर्मा, काउंसलर विकास तलवार, संदीप चोपड़ा, ओम भंडारी, रोहित घई, राममिलन पांडे, विजय सग्गड़, राजीव सग्गड़, गगन अरोड़ा, मनीष जिंदल, प्रवेश गुप्ता, कपिल खन्ना, पारस खन्ना, मानव गुप्ता, सत्यव्रत गुप्ता, अजय अग्रवाल, डॉ. मनीष अग्रवाल, हेमंत थापर, राजन गुप्ता, लवलीन, धीर कृष्ण दास, राधा वल्लभ दास, अशोक भाटिया, राजिंदर लूथरा, अजय अरोड़ा, चेतन दास, दीपक बंसल, संजीव खन्ना, घनश्याम राय, सतीश अग्रवाल, गुरवरिंदर, प्रेम चोपड़ा, दिनेश शर्मा, कृष्ण गोपाल, पुरुषोत्तम, गानिश, हार्दिक, अर्पित, हर्ष, जतिन बंसल, अरुण गुप्ता, विशाल भल्ला, ललित अरोड़ा, रामदेव वर्मा, मनीष वर्मा, रामकृष्ण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



