

तरनतारन : स्थानीय बस स्टैंड के नजदीक दिन-दिहाड़े 2 सगे भाइयों ने कथित पुरानी रंजिश के चलते एक 20 वर्षीय युवक की चाकू व किरच से गोदकर हत्या कर दी। थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी वारदात करीब एक मिनट के भीतर हुई। इस दौरान दोनों हमलावरों ने बारी-बारी से युवक पर लगातार करीब 70 वार किए। सड़क के बीच दिन-दिहाड़े किए गए इस हत्याकांड के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार तरनतारन की दाना मंडी में पल्लेदारी का काम करने वाले गांव कदगिल निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि उनका बेटा जगजीत सिंह उर्फ जीत डी.जे. का कारोबार करता थाजानकारी के अनुसार तरनतारन की दाना मंडी में पल्लेदारी का काम करने वाले गांव कदगिल निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि उनका बेटा जगजीत सिंह उर्फ जीत डी.जे. का कारोबार करता था। करीब एक महीना पहले जगजीत सिंह नरंगाबाद की रहने वाली एक लड़की को शादी करने के लिए घर से अपने साथ ले गया था। इसके बाद लड़की और जगजीत सिंह एक साथ रह रहे थे। इसी बात को लेकर लड़की के परिवार के साथ कथित तौर पर रंजिश चली आ रही थी।



