
Sliderअन्य राज्य
शिक्षक ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट

असम : असम के धेमाजी जिले में बुधवार सुबह एक स्कूल के शिक्षक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घर के अंदर हुए इस हमले में उसकी 13 वर्षीय बड़ी बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन आर्थिक तंगी को संभावित कारण माना जा रहा है अधिकारी ने बताया कि घायल बेटी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



